मुख्यपृष्ठनए समाचारकोर्स पूरा होते ही मिली अच्छे वेतन वाली नौकरी! ...‘मीनाताई ठाकरे कौशल...

कोर्स पूरा होते ही मिली अच्छे वेतन वाली नौकरी! …‘मीनाताई ठाकरे कौशल निकेतन’ की ५२ छात्राओं के करियर को मिली दिशा …रश्मि ठाकरे के हाथों हुआ कोर्स प्रमाणपत्रों का वितरण

 

सामना संवाददाता / मुंबई
प्रभादेवी स्थित स्व. मीनाताई ठाकरे कौशल निकेतन की ओर से ब्यूटीशियन और नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स में सफल हुईं ५२ छात्राओं को कल शिवसेना भवन में प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। स्व. सौ. मीनाताई ठाकरे स्मृति स्मारक समिति की अध्यक्षा रश्मि ठाकरे के हाथों छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विशेष बात यह रही कि कोर्स पूरा होते ही सभी छात्राओं को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी मिल गई।
लड़कियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्व. सौ. मीनाताई ठाकरे स्मृति स्मारक समिति द्वारा संचालित प्रभादेवी स्थित स्व. मीनाताई ठाकरे कौशल निकेतन और बांद्रा स्थित फादर एग्नेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट की ओर से छह महीने का ब्यूटीशियन और नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स शुरू किया गया था। पहली बैच को छात्राओं का उत्साही प्रतिसाद मिला। छह महीने का कोर्स पूरा होते ही छात्राओं ने एक महीने की इंटर्नशिप पूरी की और उन्हें अच्छे वेतन वाली नौकरी मिल गई।
कार्यक्रम में विभागप्रमुख व विधायक महेश सावंत, विभागसंगठक श्रद्धा जाधव, स्व. सौ. मीनाताई ठाकरे स्मृति स्मारक समिति के ट्रस्टी विजय कदम, उपसचिव प्रवीण पंडित, दैनिक सामना के संचालक विवेक कदम, फादर एग्नेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक फादर व्हेलेरियन डिसूजा, सीनियर मैनेजर जयवंत राऊत और कर्मचारी वर्ग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भास्कर देसले ने किया।

छात्राओं का मार्गदर्शन
सफल छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए कल शिवसेना भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मांसाहेब सौ. मीनाताई ठाकरे कौशल निकेतन की यात्रा और आगे की दिशा के बारे में शिवसेना नेता सुभाष देसाई ने प्रास्ताविक भाषण दिया। शिवसेना उपनेता नितीन बानगुडे पाटील ने इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

अन्य समाचार