मुख्यपृष्ठसमाचारवाराणसी में आम आदमी पार्टी का ”रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा

वाराणसी में आम आदमी पार्टी का ”रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा

उमेश गुप्ता / वाराणसी

उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी, सामाजिक अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा मंगलवार को अपने पांचवें दिन वाराणसी में जनसा चौराहा से लहरतारा तक निकली। ढोल–नगाड़ों, फूलों की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भव्य स्वागत हुआ।
पदयात्रा के दौरान सबसे खास दृश्य बच्चों की भागीदारी रहा। हाथों में तख्तियां लिए, नारों के साथ चलते बच्चों के बीच संजय सिंह भी नजर आए। उन्होंने कहा कि बच्चों को डर और नफरत नहीं, बल्कि खेलने के लिए मैदान, पढ़ने के लिए किताब और आगे बढ़ने के लिए अवसर चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय की यह लड़ाई अब केवल बड़ों तक सीमित नहीं रही, इसमें बच्चे भी अपनी आवाज़ जोड़ रहे हैं और यही बदलाव की असली ताकत है। जनसा चौराहा से गोपालपुरा, कोरोटा होते हुए लहरतारा स्थित समृद्धि होटल बैंक्वेट एंड लॉन तक पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बढ़ती बेरोज़गारी का मुद्दा उठाया।
पदयात्रा में विधायक सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक व प्रदेश सहप्रभारी दिलीप पांडेय, नि. प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मीडिया समन्वयक सर्वेश मिश्रा, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, विनय पटेल, अंकुश चौधरी, नीलम यादव, शारदा टंडन, पल्लवी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य समाचार