मुख्यपृष्ठसमाचारमुंबई रेल मार्ग पर हादसा... बिहारी युवक का एक हाथ व दोनों...

मुंबई रेल मार्ग पर हादसा… बिहारी युवक का एक हाथ व दोनों पैर कटे, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

-जिंदगी और मौत से जूझ रहा सूरज

राजेश सरकार / प्रयागराज

घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मुंबई रेल मार्ग पर मनकवार गांव के सामने एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक का एक हाथ और दोनों पैर कटे हुए थे। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना मुंबई रेल मार्ग के 1337/4-5 किलोमीटर पिलर के पास हुई। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद स्थित बसैठा बसंतपुर पट्टी गांव निवासी मेवा महतो के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।
घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल युवक की पहचान आधार कार्ड के जरिए की गई है। उसे बेहतर उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।
युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

अपडेट 

-जिंदगी और मौत से जूझ रहा था सूरज
घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मुंबई रेल मार्ग पर मनकवार गांव के सामने एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक का एक हाथ और दोनों पैर कटे हुए थे। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उसका निधन हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना मुंबई रेल मार्ग के 1337/4-5 किलोमीटर पिलर के पास हुई। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद स्थित बसैठा बसंतपुर पट्टी गांव निवासी मेवा महतो के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।
घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल युवक की पहचान आधार कार्ड के जरिए की गई। उसे बेहतर उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया था। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके।
युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है

अन्य समाचार