मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे आज नासिक में आदिवासी छात्रों से करेंगे मुलाकात

आदित्य ठाकरे आज नासिक में आदिवासी छात्रों से करेंगे मुलाकात

सामना संवाददाता / नासिक

शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे गुरुवार, ३ सितंबर को नाशिक पहुंचेंगे। वे विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आदिवासी छात्रों से मुलाकात करेंगे।
आदित्य ठाकरे गुरुवार सुबह १० बजे नासिक पहुंचेंगे। यह जानकारी शिवसेना जिलाप्रमुख डी. जी. सूर्यवंशी और शहरप्रमुख प्रथमेश गीते ने दी है। आदिवासी विकास विभाग में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का विरोध करते हुए आदिवासी छात्र १८ अगस्त से हुतात्मा अनंत कान्हेरे मैदान में अनशन कर रहे हैं। राज्यभर से आए इन छात्रों से आदित्य ठाकरे मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों तथा समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

अन्य समाचार