मुख्यपृष्ठनए समाचार५ बार गर्भपात होने पर बोलीं डॉक्टर...अब तो यह आदत बदल दीजिए!.....

५ बार गर्भपात होने पर बोलीं डॉक्टर…अब तो यह आदत बदल दीजिए!.. पति-पत्नी दोनों थे गंभीर लत के शिकार

सामना संवाददाता / मुंबई

संतान प्राप्त करना हर दंपति का सपना होता है, लेकिन एक महिला को लगातार ५ बार गर्भपात का दुख झेलना पड़ा। बार-बार हो रहे गर्भपात से पूरा परिवार सदमे में था। आखिरकार जब डॉक्टरों ने पति-पत्नी की गहन चिकित्सकीय जांच की, तब उनकी एक ऐसी दैनिक आदत सामने आई, जो सीधे गर्भपात का कारण बन रही थी। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद डॉक्टरों ने दंपति को सलाह दी कि अब तो इस आदत को बदल दीजिए।
गर्भपात होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कभी-कभी एक गलत आदत भी बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा मोगरी के पास एक ऐसी महिला का मामला आया, जिसका ५ बार गर्भपात हो चुका था। जांच के दौरान डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि दंपति की कुछ आदतों का गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर खराब असर पड़ रहा था। यह आदत थी सिगरेट पीने और गुटखा खाने की। डॉक्टर के अनुसार, इसी नशे की वजह से महिला को बार-बार गर्भपात का सामना करना पड़ रहा था। डॉ. मोगरी ने महिला के साथ आए एक परिजन से पूछा कि क्या उसे सिगरेट पीने या गुटखा खाने की आदत है? इस पर बताया गया कि गर्भवती होने के बाद से उसने धूम्रपान नहीं किया है। इस पर डॉ. मोगरी ने कहा कि इसका मतलब है कि वह पहले धूम्रपान करती थी।
पति भी करता था धूम्रपान
डॉ. मोगरी ने यह भी पूछा कि क्या उसका पति भी धूम्रपान करता है? इस पर हां में जवाब मिला। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोगरी ने बताया कि यदि कोई दंपति संतान की योजना बनाते समय धूम्रपान करता है या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता है तो इसका बुरा प्रभाव शिशु पर पड़ सकता है।

अन्य समाचार