मुख्यपृष्ठनए समाचारनेपाल के बाद फ्रांस में भड़का आंदोलन,  पुन: फ्रेंच क्रांति! ...मैक्रों के...

नेपाल के बाद फ्रांस में भड़का आंदोलन,  पुन: फ्रेंच क्रांति! …मैक्रों के खिलाफ जनता सड़क पर उतरी

एजेंसी / पेरिस
नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी असंतोष और आंदोलन का विस्फोट हुआ है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के खिलाफ हजारों की संख्या में जनता सड़कों पर उतर आई। ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ का नारा देते हुए नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ एलान किया है कि मैक्रों की सत्ता को उखाड़ फेके बिना आंदोलन थमने वाला नहीं है। ऐसे में फ्रांस एक बार फिर क्रांति की दहलीज पर खड़ा है।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस की सत्ता पर इमैन्युएल मैक्रों की पकड़ है। उनके नेतृत्व में कुछ महीने पहले सत्ता में आए फ्रैको बायरू ने राष्ट्रीय खर्च में ३.७ लाख करोड़ की कटौती की योजना पेश की थी। इसमें दो सार्वजनिक छुट्टियों को रद्द करने के साथ ही पेंशन में कटौती का प्रस्ताव था। इसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। यह विरोध संसद तक पहुंचा और संसद में बायरू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव पारित हो गया और बायरू को इस्तीफा देना पड़ा।

अन्य समाचार