मुख्यपृष्ठखेलबवाल के बाद जमकर बोला बल्ला!

बवाल के बाद जमकर बोला बल्ला!

नई दिल्ली। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने जैसे ही अभ्यास शुरू किया, पहला सामना विरोधी टीम से नहीं बल्कि खराब इंतजामों से हो गया। नेट्स में बल्लेबाजों के सामने गेंदबाज तो मौजूद था, लेकिन उसके पीछे साइटस्क्रीन गायब थी। नतीजा यह कि गेंद नजर ही नहीं आ रही थी। टीम मैनेजमेंट ने तुरंत मेजबानों से शिकायत की और कुछ ही देर में व्यवस्था दुरुस्त कर दी। प्रैक्टिस दोबारा शुरू हुई तो माहौल भी पूरी तरह बदल गया। इसके बाद, दिन के असली हीरो बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। सीनियर टीम के साथ पहले ही नेट सेशन में उन्होंने ऐसे दमदार ड्राइव और आक्रामक शॉट्स लगाए कि हर निगाह उन्हीं पर टिक गई। बेलफास्ट में भारतीय पैंâस वैभव की एक झलक पाने, सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ हासिल करने के लिए उमड़ पड़े। राजस्थान रॉयल्स के गार्जियन रोमी भिंडर भी उनके साथ नजर आए और खूब चर्चा बटोरी। कुल मिलाकर, शुरुआत भले ही साइटस्क्रीन के झमेले से हुई हो, लेकिन दिन खत्म होते-होते वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से पूरी महफिल लूट ली।

अन्य समाचार