मुख्यपृष्ठनए समाचारअजीत पवार की भाषा देशभक्ति की नहीं!..संजय राऊत का हल्लाबोल

अजीत पवार की भाषा देशभक्ति की नहीं!..संजय राऊत का हल्लाबोल

सामना संवाददाता / मुंबई

अजीत गुट नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा हिंदुस्थान पाकिस्तान क्रिकेट मैच को सही बताए जाने के बयान पर शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पर तीखा हमला बोला है। संजय राऊत ने कहा कि अजीत पवार आधे पाकिस्तानी हैं।
अजीत पवार के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राऊत ने कहा कि अगर अजीत पवार ऐसा बोल रहे हैं, तो उनके शरीर में बहने वाला खून पाकिस्तानी है। महाराष्ट्र के एक मंत्री की यह भाषा देशभक्त नागरिक की नहीं हो सकती, ऐसा भी संजय राऊत ने स्पष्ट किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पहलगाम आतंकी हमले में जिन २६ लोगों की मौत हुई, अगर उनमें आपके घर का कोई होता, तो क्या आप ऐसा ही बोलते? अगर उन मृतकों में से कोई आपके घर का सदस्य या आपका ठेकेदार होता तब भी आप का बयान इसी तरह का होता। संजय राऊत के इस बयान को बाद राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल और चर्चा शुरू हो गई है। उनके इस बयान को जमकर समर्थन मिला है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अजीत पवार को घेरा है। अजीत पवार के उस बयान की जमकर निंदा हो रही है।

अन्य समाचार