मुख्यपृष्ठसमाचार2027 में भाजपा से आर-पार की लड़ाई के लिए अखिलेश ने सांसदों...

2027 में भाजपा से आर-पार की लड़ाई के लिए अखिलेश ने सांसदों को दी बड़ी जिम्मेदारी!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

मिशनरी के भरोसे विपक्ष पर भारी पड़ रही भाजपा के हर चाल का उत्तर देने के लिये सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सांसदों पर शिकंजा कसा, लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अपने 41 सांसदों (राज्यसभा और लोकसभा) से कहा कि अपने अपने जिलों में एसआईआर को लेकर गंभीरता से काम करें। जिन लोगों के वोट कटे हैं, उनके वोट बनवाएं।अखिलेश ने जोर देकर कहा कि आप लोग नजर रखें कि भाजपा कहीं कोई गड़बड़ी न करने पाए। अगर कहीं गड़बड़ी हो रही है, तो उसके लिए एफआईआर दर्ज कराएं। यदि पुलिस एफआईआर न दर्ज करे, तो कोर्ट जाएं।बैठक में भाजपा की रणनीति से निपटने, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का सिलेक्शन और कांग्रेस के साथ समझौते को लेकर अहम बात हुई। बैठक में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राम गोपाल यादव और रामजी लाल सुमन समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे।
बैठक के बाद बाहर निकले चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया- बैठक में 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। किस तरह से सरकार बने? सामाजिक न्याय की सरकार बने, अपनी रणनीति क्या हो? इसको लेकर बात हुई। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा एसआईआर को लेकर खुद ही कंफ्यूज है। पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट और विधानसभा चुनाव की लिस्ट में 4 करोड़ वोट का अंतर है। आखिर ये अंतर कहां से आया? जब वही बीएलओ पंचायत के लिए भी काम कर रहा है और विधानसभा की वोटर लिस्ट बनाने का काम कर रहा है।जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा-अखिलेश ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही।प्रयागराज माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ योगी प्रशासन द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन हिंदू संतों को ही अपमानित करने का काम कर रही।कौशांबी से सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा- 2027 में जो चुनाव होने वाला है, उसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक बुलाई थी। सभी से इनपुट मांगा गया था कि किस तरह से जिले में विधानसभा सीटों पर मजबूती दिला सकते हैं? 2024 में जिस तरह से ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई, उसे बरकरार रखने की बात कही।
उन्होंने बताया कि एसआईआर के जरिए भाजपा करोड़ों फर्जी वोट जुड़वाना चाहती है। इसका टारगेट अधिकारियों को दिया गया है। अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान ये भी चर्चा हुई कि किस तरह से भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है। हिंदू और हिंदुत्व के साथ खड़ी नहीं है, केवल राजनीति करती है। मैं बगल के जिले का सांसद हूं। प्रयागराज में जो घटना हुई, वह शर्मनाक है। लोगों की पिटाई की गई। इससे सबको पता चल गया है कि वो हिंदू विरोधी हैं। संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा- बैठक में तय किया गया कि पूरा सपा परिवार मजबूती से चुनाव में मेहनत करे। सपा सरकार बनाने का काम करें। जनता की जो समस्याएं हैं, उन्हें समझें और उनके लिए आवाज उठाएं। एसआईआर को लेकर कहा कि हम लोगों ने संसद में भी प्रदर्शन किया। हम एसआईआर के खिलाफ नहीं हैं। एसआईआर की जो नीति है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटने का काम किया गया है।
अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान ये भी चर्चा हुई कि किस तरह से भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है। हिंदू और हिंदुत्व के साथ खड़ी नहीं है, केवल राजनीति करती है। मैं बगल के जिले का सांसद हूं। प्रयागराज में जो घटना हुई, वह शर्मनाक है। लोगों की पिटाई की गई। इससे सबको पता चल गया है कि वो हिंदू विरोधी हैं। अखिलेश यादव ने सांसदों से साफ शब्दों में कहा-विधानसभा के टिकट की सिफारिश ऐसे नेताओं की करें, जो जमीन पर काम कर रहे हों। जिनकी लोगों के बीच अच्छी पकड़ हो। सबसे बड़ी बात भाजपा से मुकाबले करने में वो सक्षम हों। अगर किसी जिले में गुटबाजी की खबर आई तो ठीक नहीं होगा। सबका लक्ष्य एक होना चाहिए कि 2027 में पार्टी की सरकार बने।भाजपा शासन में संविधान खतरे में है। कानून का राज नहीं है। आरएसएस ने हमेशा लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी की है। संविधान के साथ धोखा किया है। भाजपा एसआईआर में धांधली करना चाहती है। केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट में भारी अंतर है। भाजपा सरकार बेईमानी के रास्ते पर है।
भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और जुल्म चरम पर है। सरकारी बजट का बंदरबांट और लूट चल रही है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। भाजपा सरकार में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार में जितने मंदिर तोड़े गए, उतना किसी राजा के कार्यकाल में नहीं तोड़े गए।
विधानसभा चुनाव में जनपदीय स्तर पर घोषणापत्र बनाया जाएगा। जनता के मुद्दे शामिल होंगे। भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है। अहंकार से भरी हुई है।भाजपा सरकार काशी से महारानी अहिल्याबाई होल्कर का नामो-निशान और कार्यों को मिटाना चाहती है।सीएम धृतराष्ट्र बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में सब कुछ बर्बाद हो रहा है। सनातन संस्कृति और विरासत को नष्ट किया जा रहा। भाजपा सरकार में पीडीए के अधिकारों को छीना जा रहा। आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा।

अन्य समाचार