अनन्या पांडे इन दिनों अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ एक बेबाक बातचीत को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एक इवेंट में अनन्या ने पीरियड्स पर खुलकर बात की और बताया कि इवेंट में आते ही उन्हें पीरियड्स आ गए। जब होस्ट ने टाइमिंग को लेकर सवाल किया तो अनन्या ने मजेदार अंदाज में कहा कि उन्हें ठीक से नहीं पता, लेकिन कई बार ‘मेनिफेस्टिंग’ का असर भी हो सकता है। अनन्या ने अपने पहले पीरियड्स का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में जब पहली बार पीरियड्स आए तो वह घबरा गई थीं और उन्हें लगा था कि कुछ गड़बड़ हो गई है। लेकिन घर पहुंचने पर मां और दादी ने उन्हें समझाया, तोहफे दिए और इसे सेलिब्रेट किया।
