मुख्यपृष्ठग्लैमरतमन्ना पर फिर फिसली अन्नू की जुबान... ‘सदा सुहागन रहें’ पर भन्नाए...

तमन्ना पर फिर फिसली अन्नू की जुबान… ‘सदा सुहागन रहें’ पर भन्नाए लोग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर एक बार फिर अपने पुराने ‘दूधिया बदन’ वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। तमन्ना भाटिया पर किए गए इस कमेंट ने पहले भी खूब बवाल मचाया था, लेकिन लगता है अन्नू कपूर के तेवर अब भी कम नहीं हुए हैं। हालिया बातचीत में उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए आलोचकों पर ही तंज कस दिया। अन्नू कपूर का कहना है कि भारतीय आजादी के दशकों बाद भी मानसिक रूप से गुलामी से बाहर नहीं निकल पाए हैं। उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी में बोले जाने वाले शब्दों को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाया। साथ ही तमन्ना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मिल्की बॉडी’ कहने में आखिर परेशानी क्या है। इतना ही नहीं, उन्होंने तमन्ना के लिए ‘भगवान उनको सदा सुहागन रखें’ भी कह दिया, जिस पर होस्ट ने याद दिलाया कि तमन्ना अभी शादीशुदा नहीं हैं। अन्नू कपूर के इस अंदाज पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब प्रतिक्रियाएं दीं।

अन्य समाचार