मुख्यपृष्ठनए समाचारबेरोजगारी से हारकर एक और युवा ने की आत्महत्या! ...फतेहपुर में ग्रेजुएट...

बेरोजगारी से हारकर एक और युवा ने की आत्महत्या! …फतेहपुर में ग्रेजुएट युवक ने लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी से परेशान युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। बेरोजगारी के चलते वह नशे का भी आदी हो गया था। तनाव के चलते घर में अक्सर विवाद भी होते रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच्-पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मलवा थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी लक्ष्मीकांत शुक्ला की १० साल पहले मौत हो चुकी है। इनके तीन बेटों में बड़े पवन शुक्ला और सबसे छोटा बेटा अंकुर शुक्ला (२८) था। अंकुर ग्रेजुएट था। पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पवन गांव में ही छोटी-सी दुकान खोलकर किसी तरह परिवार का गुजर-बसर करता था। पढ़ा-लिखा होने के बावजूद भी अंकुर को रोजगार नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

तनाव में नशे का भी हो गया था आदी
बताया जा रहा है कि बेरोजगारी चलते वह तनाव में रहता था और शराब की लत भी लग गई थी। आए दिन नशे की हालत में घर में छोटी-छोटी बातों में झगड़ते रहता था। मंगलवार को भी पवन रोज की तरह सुबह दुकान चला गया था। घर में अंकुर अकेला था। सुबह करीब ११ बजे ग्रामीणों से जानकारी मिली कि घर के अंदर अंकुर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सुन मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

अन्य समाचार