मुख्यपृष्ठनए समाचारनेपाल में फिर जेन-जी क्रांति! ...फूंक डाला शहर पुलिस ने भांजी लाठियां,...

नेपाल में फिर जेन-जी क्रांति! …फूंक डाला शहर पुलिस ने भांजी लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले

नेपाल की सड़कों पर एक बार फिर से नई पीढ़ी के युवाओं ने हंगामा काट दिया। मधेश प्रदेश के बारा जिले में बुधवार को उस समय तनाव पैâल गया जब जेन-जी कार्यकर्ताओं और सीपीएन-यूएमएल समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई। जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो प्रशासन ने सिमरा और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया। दरअसल, यूएमएल नेता शंकर पोखरेल और महेश बस्नेत यहां पार्टी के यूथ अवेकनिंग वैंâपेन में शामिल होने वाले थे। इसी बात के विरोध में जेन जी युवा पहले से सोशल मीडिया पर अपील कर रहा था।
सुबह-सुबह लगभग १० बजे सिमरा चौक पर १००–१५० युवा एकत्र हुए और यूएमएल नेताओं के आगमन के खिलाफ विरोध शुरू किया। इसी बवाल के दौरान यूएमएल समर्थक एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे और दोनों समूह आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते इस नोक–झोंक ने हिंसक रूप ले लिया और हंगामा बढ़ गया। जेन-जी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यूएमएल समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे कई युवक घायल हुए और उन्हें सिमरा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जमीन पर हालात तब और बिगड़ गए, जब कुछ युवक एयरपोर्ट की ओर बढ़े और वहां के गेट को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। हालात बिगड़ने पर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन भी रोक दिया गया और काठमांडू से आने वाले यूएमएल के केंद्रीय नेता ने अपना कार्यक्रम भी टाल दिया। प्रशासन इस दौरान काफी मुस्तैद रहा। उसने दिनभर हालात पर नजर रखी और दोपहर साढ़े बारह बजे से रात ८ बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया, जिसमें त्रिभुवन हाईवे की दोनों ओर ५०० मीटर और एयरपोर्ट क्षेत्र शामिल था।

काठमांडू की सड़कों पर आग और पत्थरबाजी
कर्फ्यू के बावजूद कई जेन-जी युवा दोबारा सड़कों पर उतरे, टायर जलाए और पुलिस पर यूएमएल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने सात यूएमएल कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। यूएमएल का कहना है कि विरोध प्रदर्शन जानबूझकर कार्यक्रम को बिगाड़ने के लिए किया गया।

अन्य समाचार