मुख्यपृष्ठग्लैमरअरिजीत सिंह एक लिविंग लीजेंड हैं – सौरभ प्रजापति

अरिजीत सिंह एक लिविंग लीजेंड हैं – सौरभ प्रजापति

हिमांशु राज

भारत के सबसे युवा और चर्चित कोरियोग्राफर सौरभ प्रजापति ने हाल ही में अपने करियर का सबसे यादगार अनुभव साझा किया। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ के साथ-साथ लाइव शोज़ और कॉन्सर्ट्स पर भी अपनी खास पकड़ बनाने वाले सौरभ को लंदन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में हुए अरिजीत सिंह के ऐतिहासिक शो का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

यह कॉन्सर्ट 5 सितंबर 2025 को हुआ था, जिसमें 60 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद रहे। इसी शो में अरिजीत सिंह यूके में स्टेडियम कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने। इस शानदार पल को याद करते हुए सौरभ कहते हैं, “बचपन में मैंने स्कूल में छोटा-सा झंडा फहराया था, लेकिन इतने बड़े स्टेडियम में अरिजीत दा के साथ राष्ट्रीय ध्वज थामना मेरे लिए सपनों से भी बढ़कर था।”

स्टेज की भव्यता, प्रोडक्शन का शानदार स्तर और दर्शकों की ऊर्जा को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने बादशाह, मोनाली ठाकुर, निकिता गांधी, ध्वनि भानुशाली, हनी सिंह और अर्जुन कानूनगो जैसे कलाकारों के लिए कई शो डिज़ाइन किए हैं, लेकिन अरिजीत दा का शो सबसे बड़ा और खास रहा।”

अरिजीत सिंह को लेकर सौरभ की भावनाएं बेहद गहरी हैं। उनके अनुसार, “वो सचमुच एक लिविंग लीजेंड हैं। लगातार चार घंटे लाइव गाना, बिना थके दर्शकों से जुड़ाव बनाए रखना – ये कोई और नहीं कर सकता। उनका अनुशासन और विनम्रता उन्हें सबसे अलग बनाती है।”

सौरभ ने यह भी बताया कि उनका रिश्ता अरिजीत और उनकी पत्नी कोयल भाभी से बेहद आत्मीय है। अब वह 19 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट के साथ एक और ऐतिहासिक पल रचने की तैयारी में हैं।

अन्य समाचार

सीप