-भजन संध्या में गूंजी गुरु की आराधना, विशिष्ट जनों का सम्मान
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस के अवसर पर रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सत्संग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डा आरए वर्मा, सुमन सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण करके किया । कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सुंदर भजनों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्य के जरिये प्रेरणादायी योगदान के लिये सुपरिचित ‘रक्तदानी’ अभिषेक सिंह, एनजीओ बनाकर मानसिक दिव्यांग बच्चों के उत्थान में कार्यरत रिशा वर्मा व धावक श्वेता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना सिंह ने किया। इससे पूर्व आर्ट ऑफ लिविंग के दर्जन भर युवाओं ने रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में डॉ सुधाकर सिंह , कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी कमल श्रीवास्तव, अरविंद चतुर्वेदी, रुद्र प्रताप सिंह सिंह, डॉ कुलदीप पांडेय, पल्लवी वर्मा, लालजी ,डॉ आर आर मिश्र,शीलभद्र सिंह, रीता, संतोष, आकाश ,जितेंद्र , सुमन सिंह, नूतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
