मुख्यपृष्ठखेलहार के बाद फूटा अश्विन का गुस्सा

हार के बाद फूटा अश्विन का गुस्सा

-गंभीर की कोचिंग पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। इंग्लैंड से वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की २०२७ वर्ल्ड कप तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। अब पूर्व ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने भी गौतम गंभीर की कोचिंग पर निशाना साध दिया है। अश्विन का कहना है कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट बिना किसी स्पष्ट योजना के आगे बढ़ रहा है, जबकि राहुल द्रविड़ के समय रणनीति बिल्कुल साफ होती थी। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या के विकल्प की तलाश में टीम बार-बार नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगा रही है, जो किसी एक भूमिका में पूरी तरह फिट नहीं बैठते। अश्विन ने याद दिलाया कि २०२३ वर्ल्ड कप में हार्दिक के चोटिल होने के बावजूद द्रविड़ ने घबराहट नहीं दिखाई और पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने सलाह दी कि अब लगातार प्रयोग बंद कर १७-१८ खिलाड़ियों का स्थायी समूह तैयार किया जाए, तभी २०२७ विश्व कप की मजबूत नींव रखी जा सके।

अन्य समाचार