बंगलुरु में खेले गए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में आयुष बडोनी ने शानदार नाबाद डबल सेंचुरी ठोकी और इसके दम पर नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन पर पहली पारी में ८३३ रन की बढ़त हासिल की। इतना ही नहीं, नॉर्थ जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली। यह मैच चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ। दरअसल, नॉर्थ जोन ने तीसरे दिन का खेल ३८८/२ से आगे बढ़ाया और अपनी पारी ६५८/४ पर घोषित की। उन्हें ईस्ट पर ८३३ रनों की लीड मिल चुकी थी, जिसके बाद दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच खत्म करने का पैâसला किया। मैच में आयुष बडोनी ने २२३ गेंदों पर नाबाद २०४ रन बनाए। रातभर ५६ रन पर टिके रहे बडोनी ने १२३ गेंदों में शतक पूरा किया और इसके बाद और आक्रामक अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने २२२वीं गेंद पर चौके के साथ अपना दूसरा प्रथम श्रेणी डबल शतक पूरा किया। आखिरी घंटे में उन्होंने ५५ गेंदों पर ५४ रन बनाए। उनके साथ कन्हैया वधावन (२३) भी नाबाद लौटे।
