मुख्यपृष्ठस्तंभमक्का गठबंधन की ओर बढ़ा बांग्लादेश!...

मक्का गठबंधन की ओर बढ़ा बांग्लादेश!…

-पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये के रक्षा

-मोर्चे में ढाका की दिलचस्पी;

-मंत्रियों के बयान ने बढ़ाई हलचल

दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की रणनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में अब बांग्लादेश भी शामिल होने की दिशा में तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। ढाका सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के हालिया बयानों ने इस संभावना को और मजबूत कर दिया है। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने साफ कहा है कि ढाका इस रक्षा समझौते को ‘सकारात्मक’ नजरिए से देख रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इस गठबंधन में शामिल होने से बांग्लादेश को कोई विशेष जोखिम नजर नहीं आता और इससे दूसरे देशों के साथ उसके संबंध बाधित नहीं होंगे। हालांकि, विदेश राज्य मंत्री शमा ओबायेद इस्लाम ने थोड़ी सावधानी बरतते हुए कहा है कि सरकार अभी स्थिति का आकलन कर रही है और अंतिम पैâसला बांग्लादेश के राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखकर होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ढाका को अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर ७ अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत किसी एक सदस्य देश पर सशस्त्र हमला सभी पर हमला माना जाएगा। अगर बांग्लादेश इस गठबंधन का चौथा सदस्य बनता है तो दक्षिण एशिया में सुरक्षा समीकरण बदल सकते हैं। खासकर पाकिस्तान के साथ एक साझा रक्षा मंच पर ढाका की मौजूदगी भारत के लिए नई रणनीतिक चुनौती पैदा कर सकती है।

अन्य समाचार