-मुंबई में १६ जुलाई से शुरू होगा भव्य ‘रथ उत्सव’
सामना संवाददाता / मुंबई
देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘जगन्नाथ’ मोबाइल ऐप और वेबसाइट (www.shreejbstrust.org) को लॉन्च किया। यह डिजिटल पहल दुनिया भर में भगवान जगन्नाथ की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। श्री जगन्नाथ बलभद्र सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस वर्ष का भव्य ‘रथ उत्सव’ १६ से २७ जुलाई २०२६ तक चलेगा। ट्रस्ट के संस्थापक और प्रबंध न्यासी धनंजय कपूर के अनुसार, इस बार २१ किलोमीटर लंबी रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो एक रिकॉर्ड स्थापित करेगी। १६ जुलाई को मालाड ईस्ट से रथयात्रा की शुरुआत होगी। १७ जुलाई को बांद्रा के बाल गंधर्व रंगमंदिर में अनूप जलोटा की ‘भजन संध्या’ मनाई जाएगी। १९ जुलाई को भव्य नाट्यकृति ‘भगवान जगन्नाथ कथा’ की प्रस्तुति की जाएगी। २५ जुलाई को महाविष्णु नरसिंह यज्ञ होगा इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों को जगन्नाथ प्रसादम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट एग्जिबिशन में नई नई चीजों की झलक देखने को मिलेगी। ऐप के लॉन्च पर अनूप जलोटा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस रथ उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
