-व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई भामाशाह जयंती
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप के अनन्य सहयोगी रहे दानवीर भामाशाह की जयंती शनिवार को सुल्तानपुर में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में राज्य कर विभाग ने ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ का आयोजन किया, जिसमें जनपद के दस प्रमुख करदाताओं व 23 व्यापारी पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले में सक्रिय विभिन्न व्यापारी संगठनों ने भागीदारी की। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, रमेश अग्रहरि, राकेश अग्रहरी, अजय कुमार यादव, राजेंद्र कसौधन, संरक्षक सत्य नारायण मोदनवाल, शंकर लाल कैलाशी, सरदार बलदेव सिंह, मोहम्मद इलियास, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रधान एवं जिला प्रभारी प्रविन्द्र भालोटिया आदि को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
