मुख्यपृष्ठनए समाचारबिलासपुर रेल हादसा... जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... मलबे में...

बिलासपुर रेल हादसा… जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… मलबे में जिंदा मिला मासूम!

-मां-बाप की हुई मौत

छत्तीसगढ़ में ४ नवंबर की शाम बिलासपुर स्टेशन के पास दर्दनाक रेल हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही मेमू लोकल ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई, जिसमें ११ यात्रियों की मौत हो गई और करीब २० लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन इसी भयावह दृश्य के बीच ढाई साल के मासूम बच्चे की जिंदगी बच गई। हादसे में बच्चे के माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई।
रेल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जब राहत अभियान शुरू किया, तो मलबे के पास यह मासूम घायल हालत में मिला। उसे तुरंत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बिलासपुर रेल हादसे में ढाई साल का बच्चा ऋषि यादव घायल हो गया। मासूम बच्चे को देखने अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार ने शासन प्रशासन से मांग की है कि बच्चे की देखभाल अब प्रशासन अपने हाथ में ले। बच्चे के बड़े होने और अपने पैर पर खड़े होने तक उसका पालन पोषण करें।
कांग्रेस ने लगाया लापरवाही का आरोप
अब इस मामले में कोई शोक जता रहा है तो कोई हरसंभव मदद की बात कर रहा है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि ये लापरवाही है, कम्युनिकेशन गेप है इसकी जांच होनी चाहिए।

अन्य समाचार

मन पाखी