-युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के महामंत्री को पार्टी ने बाहर निकाला
-मध्य प्रदेश के सियासी गलियारे में मचा हड़कंप
-पूर्व में सड़क पर संबंध बनाते एक नेता का वीडियो हुआ था वायरल
सामना संवाददाता / भोपाल
चाल, चरित्र और चेहरा की बात करनेवाले भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में भारी फर्क है। एक के बाद एक भाजपा नेता अपनी चाल और चरित्र से पार्टी की फजीहत करा रहे हैं। हाल के महीने में कई भाजपा नेताओं के सेक्स वीडियो वायरल हुए हैं। अब एक और नेता का सेक्स वीडियो वायरल हुआ है। यह नेता एमपी का है। इस भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक पार्टी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। मगर पार्टी ने उक्त नेता के खिलाफ कार्रवाई जरूर की है, जिससे उसके इस शर्मनाक कृत्य में शामिल होने की पुष्टि हुई है। भाजपा ने इस नेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
यह वायरल वीडियो भाजपा युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के महामंत्री जीत निशोदे का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता एक महिला के साथ संबंध बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने भाजपा नेता जीत निशोदे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाल दिया है।
मंडल अध्यक्ष ने की कार्रवाई
अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी दायित्वों से इस नेता को मुक्त कर दिया। उन्होंने आदेश में लिखा कि हाल ही मुझे आपके (जीत निशोदे) आपत्तिजनक कार्यों के बारे में पता चला है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। अत: आपको (जीत निशोदे) भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पार्टी के सभी दायित्व से मुक्त किया जाता है।
धाकड़ ने किया था शर्मसार
कुछ माह पहले एमपी के ही एक अन्य भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का खुली सड़क पर सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिससे पार्टी की बड़ी किरकिरी हुई थी। इसके बाद एमपी के ही एक अन्य भाजपा नेता को एक युवती को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
