मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबईकरों को भाजपा का चुनावी चूरन! ...६०० वर्गफुट तक के फ्लैटों के...

मुंबईकरों को भाजपा का चुनावी चूरन! …६०० वर्गफुट तक के फ्लैटों के स्टाम्प ड्यूटी माफ करने का वादा

सामना संवाददाता / मुंबई
बिहार चुनाव में पैसे के बल पर लोगों को भ्रमित कर वोट बटोरनेवाली भाजपा ने मुंबई में मुंबईकरों को लुभाने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। मनपा चुनाव के मद्देनजर मुंबईकरों के ६०० वर्गफुट तक के समूह पुनर्विकास की स्टांप शुल्क माफी की तर्ज पर सभी पुनर्विकास की इमारतों को लाभ मिलने के चूरन की मांग स्वयं पुनर्विकास के अध्यक्ष ने की है।
गौरतलब है कि आगमी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मुंबईकरों को लोक लुभावन प्रलोभन देना शुरू कर दिया है। हाल ही में बिहार चुनाव में परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है, जो पैसे के बल पर मिला है यह जग जाहिर है। उसी फॉर्मूले के तहत भाजपा यह मुंबईकरों के साथ करने जा रही है।
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंबई तथा मुंबई उपनगरों में चल रहे सभी प्रकार की पुनर्विकास परियोजनाओं में ६०० वर्गफुट तक की इकाइयों पर लगने वाला स्टाम्प ड्यूटी माफ किया जाए और इस संबंध में जारी सरकारी परिपत्रक में आवश्यक संशोधन किया जाए। बता दें कि अभी तक ऐसी कोई लोगों के हित की बात नहीं की गई थी। जैसे नगरपालिका, मनपा चुनाव का बिगुल बजा है भाजपा अपनी शकुनी नीति की चाल शुरू कर दी है।
दो दिन पहले राजस्व मंत्री बावनकुले की अध्यक्षता में उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय में स्वयं‑पुनर्विकास से जुड़ी जमीन‑संबंधी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सभी विधायकों व सांसदों की एक बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में महाराष्ट्र गृहनिर्माण स्वयं / समूह पुनर्विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर ने बताया कि वर्तमान में पुनर्विकसित भवन में ४०० वर्गफुट तक की इकाइयों पर स्टाम्प ड्यूटी माफ है, जबकि मुंबई में तेज़ी से चल रहे पुनर्विकास के कारण ६००‑६५० वर्गफुट के फ्लैटे आम और मध्यम वर्ग के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए भाजपा ने इसकी मांग की है।

अन्य समाचार