मुख्यपृष्ठग्लैमर‘गानों पर बॉलीवुड ने चलाई कैंची’...श्रेया ने खोली पोल!

‘गानों पर बॉलीवुड ने चलाई कैंची’…श्रेया ने खोली पोल!

बॉलीवुड की सुरीली आवाज श्रेया घोषाल को आजकल के सिनेमा में कुछ कमी खल रही है। कमी है उन गानों की, जिनके बिना कभी फिल्मों की कहानी अधूरी लगती थी। दो दशक से ज्यादा समय से अपनी आवाज का जादू बिखेर रहीं श्रेया ने फिल्मों में घटते गानों पर चिंता जताई है। ‘देवदास’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसे फिल्मों में यादगार गीत देने वाली गायिका को अपना शुरुआती दौर बेहद याद आता है। उनका कहना है कि पहले गाने सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा होते थे। उनमें किस्सागोई, शानदार कोरियोग्राफी और पर्दे पर अलग ही जादू दिखाई देता था। श्रेया के मुताबिक, अब फिल्मों से गाने कम होते जा रहे हैं और इसी के साथ सिनेमा का वह आकर्षण भी कहीं खोता नजर आ रहा है। यानी बॉलीवुड की फिल्मों में अब कहानी तो है, लेकिन गानों की मिठास गायब है!

अन्य समाचार