सामना संवाददाता / मुंबई
मराठा समाज को आरक्षण मिलना चाहिए, इस मांग को लेकर आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटीलय ने मुंबई के आज़ाद मैदान पर आमरण अनशन शुरू किया है। कल अनशन का तीसरा दिन है। कई राजनीतिक नेता उनसे मुलाकात कर रहे हैं। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी उनसे भेंट की। मनोज जरांगे और सुप्रिया सुले के बीच कुछ देर चर्चा भी हुई।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले इस ओर ध्यान देते हुए निर्णय लेना चाहिए। आपने हमारे दल तोड़े, हमारे घर तोड़े और सत्ता स्थापित की न, मुख्यमंत्री बने न? तो अब सत्ता आपके पास है, सरकार आपकी है और पैâसला भी आपको ही लेना है। मराठा समाज को ओबीसी से आरक्षण देना है या नहीं, यह हमसे क्यों पूछ रहे हैं? हम पर क्यों डाल रहे हैं? इसका निर्णय अब आपको ही लेना होगा, इसे विपक्ष पर मत डालिए। उन्होंने आगे कहा कि आप तो चुटकी बजाकर यह सवाल सुलझा सकते हैं। सभी दलों की बैठक जल्द से जल्द बुलाइए। हम चर्चा के लिए तैयार हैं, सभी दल मिलकर इसका रास्ता निकालेंगे।
एक भी प्रतिनिधि नहीं आया
दुर्भाग्य है कि तीन दिन हो गए आंदोलन शुरू हुए हैं, लेकिन सरकार का एक भी प्रतिनिधि यहां चर्चा के लिए नहीं आया। जब सुप्रिया सुले आजाद मैदान से निकल रही थीं, उस समय उनकी गाड़ी को मराठा आंदोलनकारियों ने रोक लिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उनको रोककर उनके सामने जोरदार नारेबाजी भी की।
गाड़ियों में घूमकर सत्ता नहीं चलाई जा सकती
सुप्रिया सुले ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ गाड़ियों में घूमकर और प्राइवेट विमान में घूमकर सत्ता नहीं चलाई जा सकती। जनता के असली सवाल आपको हल करने पड़ेंगे। विखे पाटील पवार साहब के बारे में बोल रहे हैं, लेकिन वे खुद कितने साल कांग्रेस की सत्ता में रहे। आपके पास ढाई सौ विधायक हैं, आप तो चुटकी में यह सवाल हल कर सकते हैं।
