-तेलंगाना में महिला का मर्डर…हत्या के बाद नहाकर हमलावर हुए फरार
इन दिनों देशभर हत्या के कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। कभी हथौड़े से हत्या तो कभी कैंची से वार कर खूंखार कातिल लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ऐसी ही एक घटना तेलंगाना के कुकटपल्ली में घटी, जहां लूटपाट के इरादे से घर में घुसकर बदमाशों ने पहले तो महिला पर कुकर से वार किया फिर कैंची से गला रेतकर मार डाला। उसके बाद उसी के घर में नहा-धोकर फरार हो गए।
बता दें कि महिला अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। एक दिन जब महिला का पति और बच्चा काम के सिलसिले में घर से बाहर गए तो महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ। बुधवार सुबह करीब १० बजे उसके पति और २६ वर्षीय बेटे ने रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर छोड़ा। शाम को ५ बजे, जब उनके पति ने फोन किया, तो रेणु ने कोई जवाब नहीं दिया। परेशान होकर पति जल्दी घर लौटे। उन्होंने देखा दरवाजा बंद था, इसलिए उन्होंने एक प्लंबर की मदद से बालकनी से दरवाजा खोला। अंदर आकर उन्होंने देखा ५० वर्षीय रेणु अग्रवाल खून से लथपथ मृत पड़ी थीं, जिसके बाद पति ने तुरंत पुलिस को कॉल कर बुलाया। जांच में पता चला कि हमलावरों ने रेणु कोम पहले तो प्रेशर कुकर मार फिर कैंची से उसका गला काट दिया।
बदमाशों ने महिला को प्रेशर कुकर से पीटा। इसके बाद वैंâची से उसका गला रेता। हैरानी की बात यह थी कि हत्या के बाद, हत्यारों ने उसके घर में ही नहाया, कपड़े बदले और अपने खून से सने कपड़े छोड़कर फरार हो गए।
खौफनाक वारदात में नौकरों का हाथ
जांच में पता चला कि इस खौफनाक वारदात के पीछे दो घरेलू नौकरों का हाथ बताया जा रहा है। इसमें से एक हर्षा को यहां करीब १० दिन पहले ही काम पर रखा गया था। वह झारखंड का रहने वाला है और कोलकाता की एक मैनपावर एजेंसी के जरिए यहां आया था। दूसरा आरोपी रोशन जो पड़ोस की १४वीं मंजिल पर काम करता था।
