मुख्यपृष्ठखेलपति-पत्नी की बंपर कमाई

पति-पत्नी की बंपर कमाई

एशिया कप २०२५ में जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन एक साथ कमाई करते नजर आएंगे। बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और एशिया कप में खेलेंगे, जबकि संजना गणेशन इस टूर्नामेंट में कमेंट्री और एंकरिंग करेंगी। संजना की कमाई के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, वह २० से ४० लाख रुपए तक कमा सकती हैं। वहीं बुमराह की मैच फीस प्रति मैच ३ लाख रुपए होगी और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें अतिरिक्त इनाम भी मिलेंगे। संजना गणेशन का चयन एशिया कप के लिए अंग्रेजी कमेंट्री पैनल में हुआ है, जिसमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

अन्य समाचार