मुख्यपृष्ठअपराधरात के अंधेरे में कैब ड्राइवर की दरिंदगी!

रात के अंधेरे में कैब ड्राइवर की दरिंदगी!

-महिला यात्री के कपड़े फाड़े, बलात्कार की कोशिश
-‘सेफ मुंबई’ का दावा हुआ बेनकाब

फिरोज खान / मुंबई

नई मुंबई एयरपोर्ट के पास देर रात एक महिला यात्री के साथ कैब ड्राइवर की कथित दिंरदगी ने मुंबई और नई मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सुनसान सर्विस रोड पर कैब रोककर ड्राइवर ने पिछली सीट पर बैठी महिला के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध और चीख-पुकार के बीच सामने से एक कार आती दिखाई दी तो आरोपी घबरा गया और उसे कैब से बाहर धकेलकर फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता शनिवार रात करीब १:३० बजे चेंबूर में पार्टी के बाद अपने दोस्त द्वारा बुक की गई कैब से पनवेल स्थित घर लौट रही थी। रास्ते में ड्राइवर ने पानी पीने का बहाना बनाया और एयरपोर्ट से करीब दो किलोमीटर दूर सुनसान सर्विस रोड पर कैब रोक दी।
ड्राइवर पहले गाड़ी से नीचे उतरा और कुछ देर बाद वापस आकर पिछली सीट पर महिला के पास बैठ गया। आरोप है कि उसने महिला का हाथ पकड़ा और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। वैâब का दरवाजा लॉक होने के कारण महिला बाहर नहीं निकल सकी। उसने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मदद के लिए चीखती रही।
इसी दौरान दूसरी कार को आता देख आरोपी डर गया और महिला को बाहर धकेलकर भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी और पनवेल पुलिस स्टेशन पहुंची। बाद में मामला नई मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण केस वहां दर्ज किया गया।
आरोपी की तलाश तेज
नई मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तकनीकी निगरानी और सर्विलांस के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

अन्य समाचार