मुख्यपृष्ठनए समाचारखेती छोड़ो, रिक्शा पकड़ो!..किसानों को सरकार का नया फरमान?

खेती छोड़ो, रिक्शा पकड़ो!..किसानों को सरकार का नया फरमान?

– पांच साल में एक लाख ऑटो बांटने की घोषणा
– ९० फीसदी रकम कर्ज; राहत के नाम पर किसानों पर नया बोझ!
जेदवी / मुंबई
महाराष्ट्र में सूखे, महंगी खेती, फसलों के उचित दाम और आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को राहत देने के बजाय महायुति सरकार अब उन्हें ऑटो रिक्शा के जरिए स्वरोजगार का रास्ता दिखाने में जुटी है। पांच वर्षों में एक लाख रिक्शा बांटने की घोषणा को सरकार भले ही किसान कल्याण की पहल बता रही हो, लेकिन इस योजना ने कृषि संकट से निपटने की सरकारी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेतों में मेहनत करने वाला किसान खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं जुटा पा रहा है और अब उसे रिक्शा चलाकर गुजारा करने का विकल्प थमाया जा रहा है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने २६ नवंबर को ‘अनाथों का नाथ सूखाग्रस्त किसान रिक्शा सम्मान योजना’ की घोषणा करते हुए बताया कि २०२७ से २०३१ तक हर वर्ष २० हजार, यानी कुल एक लाख यात्री रिक्शा वितरित किए जाएंगे। राज्य के ३१० से अधिक सूखाग्रस्त तालुकों के अल्प और सीमांत किसान परिवार इस योजना के पात्र होंगे।

अन्य समाचार