मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना की अंतिम सुनवाई २ दिसंबर को

शिवसेना की अंतिम सुनवाई २ दिसंबर को

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

महाराष्ट्र सहित पूरे देश का ध्यान आकर्षित करने वाले शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न के मामले की सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई २ दिसंबर को होगी। न्यायिक कामकाज के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों के चलते गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश की पीठ नहीं बैठ सकी। इसके चलते शिवसेना मामले की सुनवाई टल गई। निर्णायक चरण में पहुंच चुके इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल शेष दलीलें पेश करेंगे।
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से कपिल सिब्बल ने बुधवार को जोरदार दलीलें पेश की थीं, लेकिन समय की कमी के कारण उनकी बहस अधूरी रह गई थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष २ दिसंबर को होने वाली अंतिम सुनवाई के दौरान सिब्बल अपनी शेष दलीलें रखेंगे। इसके बाद न्यायालय द्वारा इस अत्यंत महत्वपूर्ण मामले में फैसला सुरक्षित रखे जाने के संकेत हैं। मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंच जाने के कारण अगले सप्ताह होने वाली इस सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

अन्य समाचार