सामना संवाददाता / मुंबई
कल्याण-डोंबिवली मनपा ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों में डोंबिवली रेलवे स्टेशन परिसर और अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी शामिल हैं। डोंबिवली रिक्शाचालक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकुश म्हात्रे ने मनपा आयुक्त अभिनव गोयल से इन कैमरों को तुरंत चालू करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब हो कि मनपा द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए सीसीटीवी वैâमरे से शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाती है। रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिक्शा पार्किंग से यात्रियों को ले जाने वाले रिक्शा चालकों पर नजर रखी जाती है। इसलिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मनपा द्वारा लगाए गए वैâमरे शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध कम करने और अनियमितताओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।
रिक्शा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अंकुश म्हात्रे ने आयुक्त को दिए निवेदन में कहा है कि तत्काल सीसीटीवी कैमरे शुरू किए जाएं। इसके साथ ही रिक्शाचालक संघ के पदाधिकारियों ने मनपा प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सीसीटीवी वैâमरे ठीक नहीं किए गए तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन की एक प्रति डोंबिवली परिवहन विभाग को भी दी गई है।
रिक्शा संघ के पदाधिकारियों को पता चला है कि सीसीटीवी वैâमरों की मरम्मत करने वाले ठेकेदार का कार्यकाल समाप्त होने के कारण मनपा के सीसीटीवी वैâमरे बंद हैं। अधिक जानकारी के लिए मनपा के उपायुक्त समीर भुमकर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
