सामना संवाददाता / मुंबई
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, हिंदी साहित्य भारती, मुंबई और मरोल एजुकेशन एकेडमी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मरोल एजुकेशन सोसाइटी के सभागृह में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण प्रकाश,अपर पुलिस महानिदेशक थे। विशिष्ट अतिथि वसंत आर्य, सहायक आयकर आयुक्त, विद्यालय के प्राचार्य थॉमसकुट्टी पी. एस. मुख्याध्यापक भरत नायडू एवं अवधेश राय, राजेश मिश्र, रासबिहारी पाण्डेय और ममता राजपूत सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में बच्चों के लिए भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजित किया गया। कविता पाठ के निर्णायक रासबिहारी पाण्डेय और ममता राजपूत थीं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम-संयोजक एड. राजीव मिश्र ने बताया कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। हिंदी भाषा के उन्नयन एवं संवर्धन हेतु विद्यार्थियों के मन में हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान जागृत करने की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में अंत में विजेता प्रतिभागियों को अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष वीरबहादुर यादव ने किया।
