सामना संवाददाता / मुंबई
कॉग्निजेंट (NASDAQ: CTSH), जो AI और टेक्नोलॉजी सेवाओं की एक प्रमुख कंपनी है, ने आज अपने टैलेंट एक्सेलरेटर प्रोग्राम की शुरुआत की, जिसमें भारत के 37 शहरों के 58 बिजनेस स्कूलों (B-schools) से हाल ही में चुने गए 489 ग्रेजुएट्स शामिल हुए हैं, जिनमें IIM बैंगलोर, IIM कोझिकोड, IIM लखनऊ, ISB हैदराबाद, SPJIMR मुंबई, दिल्ली विश्वविद्यालय का FMS और XLRI–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।
यह कार्यक्रम दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (गहन ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम) है, जो चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में कॉग्निजेंट के कार्यालयों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नए कर्मचारियों को कंपनी और उसके मूल्यों के बारे में जानकारी देना है। इसमें कार्य से जुड़े प्रशिक्षण के साथ-साथ सेल्स और मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके अलावा, नए कर्मचारियों के लिए कॉग्निजेंट की बिजनेस और लीडरशिप टीमों के साथ सीधे बातचीत भी शामिल है।
“एक AI समाधान निर्माता के रूप में, कॉग्निजेंट का मानना है कि ग्राहकों और कर्मचारियों, दोनों के लिए बेहतर मूल्य तैयार करने में अलग-अलग सोच और विचारों की विविधता जरूरी है” ,कॉग्निजेंट इंडिया के प्रेसिडेंट-ग्लोबल ऑपरेशंस और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश वारियर ने कहा। “पहले दिन से ही देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक साथ लाकर, टैलेंट एक्सेलेरेटर प्रोग्राम सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देता है और नए कर्मचारियों को AI की क्षमताओं और वास्तविक कारोबारी परिणामों के बीच के अंतर को पाटने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने का लक्ष्य रखता है।”
