अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य की क्रिस्टल बैसेट की कहानी एक बड़े जीवन-परिवर्तन के रूप में सामने आई थी। एबीसी न्यूज की १४ मार्च २०१७ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टल बैसेट कभी नादिया हिल्टन नाम से एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं और १०० से अधिक फिल्मों में दिखाई दी थीं। बाद में उन्होंने यह जीवन पूरी तरह छोड़ दिया और अपने पति डेविड के साथ न्यूयॉर्क के चर्च में पादरी के रूप में सेवा शुरू की। रिपोर्ट में बैसेट ने बताया कि एडल्ट इंडस्ट्री में रहते हुए वे महीने में ३० हजार डॉलर तक कमा रही थीं। ग्लैमर, पैसा और प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात के बावजूद बाद में उन्हें लगा कि उनका जीवन भीतर से खाली होता जा रहा है। अब उन्होंने अपने अतीत को याद करते हुए कहा है कि एक समय ऐसा आ गया था जब सब कुछ ‘सामान्य’ लगने लगा था, लेकिन भीतर से वे टूट रही थीं। बैसेट तीन बच्चों की मां हैं। उनका कहना था कि जीवन में बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि संघर्ष, आत्ममंथन और आध्यात्मिक खोज के बाद आया। शादी के बाद उनके जीवन की दिशा बदली और उन्होंने धर्म, परिवार और समाज-सेवा को अपना रास्ता बनाया। यह कहानी केवल ‘पोर्न स्टार से पादरी’ की सनसनीखेज यात्रा नहीं है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि ग्लैमर और कमाई के पीछे इंसान की मानसिक शांति, आत्मसम्मान और पारिवारिक जीवन की क्या कीमत चुकानी पड़ती है। बैसेट की कहानी उन लोगों के लिए भी उदाहरण है, जो पुराने जीवन, गलत पैâसलों या कठिन अतीत से बाहर निकलकर नई पहचान बनाना चाहते हैं।
