मुख्यपृष्ठनए समाचारडील डन...ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने!

डील डन…ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने!

-खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, हटेगा तेल बैन

-दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौता

एजेंसी / नई दिल्ली

मध्य-पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। जिस ईरान को घुटनों पर लाने के लिए अमेरिका ने प्रतिबंधों और सैन्य दबाव की नीति अपनाई थी, अब वही अमेरिका ईरान के सामने `सरेंडर’ करता नजर आ रहा है। खबर है कि ईरान और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण समझौते की राह खुल गई है, जिसके बाद होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा सामान्य रूप से खोलने और तेल निर्यात पर लगी पाबंदियों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस संभावित समझौते को वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि बढ़ते दबाव और आर्थिक चुनौतियों के बीच अमेरिका को अपने रुख में नरमी दिखानी पड़ी है। यदि यह समझौता अंतिम रूप लेता है तो न केवल कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा, बल्कि वैश्विक व्यापार और समुद्री परिवहन को भी बड़ी राहत मिलेगी। इसे दोनों देशों के बीच वर्षों बाद हुए सबसे बड़े कूटनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बने ड्राफ्ट मेमोरेंडम के तहत अमेरिका इस बात पर राजी हो गया है कि जब तक अंतिम समझौता नहीं होता, तब तक ईरान पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

अन्य समाचार