फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे छिपे कड़वे सच पर एक्ट्रेस परिणीता बोरठाकुर ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। परिणीता ने बताया कि जब वह महज २१ साल की थीं, तब एक साउथ फिल्म में लीड रोल का ऑफर मिला था। ऑडिशन के बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए बुलाया गया, लेकिन केबिन के अंदर डायरेक्टर ने फिल्म के बदले फिजिकल रिलेशन की शर्मनाक डिमांड रख दी। यह सुनते ही परिणीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बिना एक पल गंवाए कॉन्ट्रैक्ट वहीं छोड़ दिया और ऑफिस से बाहर निकल गर्इं। बाद में डायरेक्टर ने फोन कर माफी मांगी और मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन परिणीता ने साफ इनकार कर दिया। सालों बाद उनका यह खुलासा एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के कथित `कास्टिंग काउच’ पर बहस छेड़ रहा है।
