मुख्यपृष्ठग्लैमरधाकड़ बीरा के दुष्यंत...आरव चौधरी का दमदार अभिनय

धाकड़ बीरा के दुष्यंत…आरव चौधरी का दमदार अभिनय

हिमांशु राज

धारावाहिक ‘धाकड़ बीरा’ में आरव चौधरी द्वारा निभाया गया दुष्यंत का किरदार दर्शकों के मन में गहराई तक उतरता है। वह एक ऐसा पात्र है, जो रहस्य और आकर्षण के समागम से कहानी को सजीव बना देता है। सम्राट और किशमिश की जुझारू कहानी में दुष्यंत अपने प्रेम, द्वंद्व और सतर्कता के ताने-बाने से नाटकीयता को उच्च स्तर पर पहुंचाता है। उसकी आंखों में झलकता विषाद, मुस्कान में छिपा आत्मविश्वास और संवादों के बीच फैली गंभीरता, आरव के अभिनय कौशल की पराकाष्ठा को बयान करती है। आरव चौधरी ने अपने करियर में अनेक विधाओं को छुआ है। महाभारत में भीष्म पितामह के रूप में उनकी सशक्त आवाज़ और दृढ़ व्यक्तित्व ने उस पौराणिक चरित्र को जीवंत कर दिया। श्रीमद रामायण में राजा दशरथ की भूमिका और वीर हनुमान में केसरी का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी भावनात्मक गहराई और नाटकीय संतुलन का परिचय दिया। ‘झांसी की रानी’ में उनका संयमित अभिनय और ऐतिहासिक दृश्यों में भावनात्मक दृढ़ता ने उन्हें एक मंझे हुए अभिनेता के रूप में स्थापित किया।सिनेमा में भी उनका सफर कम प्रभावी नहीं रहा। ‘धूम’, ‘लक्ष्य’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों में उन्होंने छोटे पर यादगार किरदार निभाए। आरव चौधरी के अभिनय में एक गंभीर सौंदर्य है-जहां शैली, संयम और प्रभाव एक साथ प्रवाहित होते हैं। वह केवल पात्र नहीं निभाते, बल्कि उनमें प्राण फूंक देते हैं।

अन्य समाचार