धनश्री वर्मा जो इन दिनों रियलिटी शो में नजर आ रही हैं, हाल ही में एक विवाद के चलते चर्चा में हैं। शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी निजी जिंदगी और तलाक को लेकर टिप्पणियां कीं, जिससे एक्ट्रेस बेहद आहत हुईं और शो छोड़ने की बात कह दी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने कभी अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं की और अब इस सबका सामना नहीं कर सकतीं। इस कठिन समय में पवन सिंह और अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभालने की कोशिश की। अहाना कुमरा, जिन्होंने ये बातें कही थीं, बाद में तंज कसते हुए माफी मांगती नजर आईं।
