मुख्यपृष्ठग्लैमरमल्लिका की ड्रेस निकली ‘फेक’?

मल्लिका की ड्रेस निकली ‘फेक’?

-शालिनी के दावे ने खींचा ध्यान

‘द ट्रेटर्स सीजन २’ में मल्लिका शेरावत अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ बेबाक बातों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब शो का एक अनदेखा वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें मल्लिका अपनी हरे रंग की शिमरी ड्रेस को Dolce & Gabbana की बताती नजर आती हैं। लेकिन शालिनी पासी ने तुरंत इस दावे पर सवाल उठा दिया। शालिनी ने दावा किया कि मल्लिका की ड्रेस असली Dolce & Gabbana नहीं थी और उन्होंने ब्रांड का नाम गलत बताया। शालिनी ने यहां तक कहा कि वह खुद लंबे समय से ब्रांडेड कपड़े पहनती हैं और उन्हें असली-नकली की अच्छी पहचान है। वहीं शो के प्रीमियर से पहले मल्लिका हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर अपने बयान से भी चर्चा में थीं। उनके कथित क्रश वाले किस्से पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब मजे लिए। अब ड्रेस विवाद ने मल्लिका की लाइमलाइट एक बार फिर बढ़ा दी है।

अन्य समाचार