अब टीवी में नहीं मिलेगा काम!
आकांक्षा चमोला के एक बेबाक खुलासे ने टीवी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। ‘लॉकअप’ में खुद को बायसेक्सुअल बताने वाली आकांक्षा को लेकर अभिनेत्री नारायणी शास्त्री ने चुटीले अंदाज में कहा कि अब उनकी पर्सनलिटी टीवी से ज्यादा ओटीटी पर फिट बैठती है। सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में नारायणी ने कहा कि टीवी आज भी ‘आदर्श बहू’ वाली छवि तलाशता है, जबकि ओटीटी पर हर तरह के किरदार और व्यक्तित्व को जगह मिलती है। उन्होंने अफसोस जताया कि आजकल कलाकार की एक्टिंग से ज्यादा उसकी इमेज पर चर्चा होती है। नारायणी का मानना है कि आकांक्षा शायद खुद भी टीवी में वापसी नहीं चाहतीं और ओटीटी उनके लिए बेहतर मंच है। हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आकांक्षा आगे छोटे पर्दे पर लौटती हैं या ओटीटी की दुनिया में ही अपनी नई पहचान बनाती हैं।
