मुख्यपृष्ठग्लैमर‘एक भी सफल फिल्म नहीं दी’

‘एक भी सफल फिल्म नहीं दी’

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया और करीब ४५ सालों तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे। उन्होंने कई नई एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया और कई के साथ पहली बार स्क्रीन साझा की। माधुरी दीक्षित के साथ भी ऋषि कपूर ने तीन फिल्मों साहिबा (१९९३), याराना (१९९५) और प्रेम ग्रंथ (१९९६) में काम किया। हालांकि, इन तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली। इस बात का ऋषि कपूर को अफसोस रहा और उन्होंने २०१५ में सोशल मीडिया पर माधुरी से माफी मांगते हुए लिखा, ‘कन्फेशन इकलौती को-स्टार, जिनके साथ तीन बार कोशिश की लेकिन मैंने एक भी सफल फिल्म नहीं दी और ये बेहतरीन को- स्टार हैं। सॉरी माधुरी।’

अन्य समाचार

पिता