मुख्यपृष्ठग्लैमरदीक्षा सोनलकर थाम: “फिक्शन शो जहां थक जाते हैं, वहां रियलिटी टीवी...

दीक्षा सोनलकर थाम: “फिक्शन शो जहां थक जाते हैं, वहां रियलिटी टीवी अपनी जगह बना लेता है”

हिमांशु राज

‘कैसे मुझे तुम मिल गए’, ‘तेनाली रामा’, ‘चॉइसेज़’ और ‘हसमुख’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस दीक्षा सोनलकर थाम मानती हैं कि आज के समय में रियलिटी शो फिक्शन की कमज़ोर पकड़ को मज़बूत तरीके से भर रहे हैं।

दीक्षा का कहना है, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टीवी के फिक्शन शो अब रोमांचक और दमदार कहानियों की कमी से जूझ रहे हैं। शुरुआत में शो बड़े पैमाने और आकर्षक सेटअप के साथ आते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक ही ढर्रे पर आ टिकती है। कभी वह लव ट्रायंगल बन जाती है तो कभी लीड किरदारों के आपसी टकराव तक सिमट जाती है। मैं यह नहीं कहती कि हर शो ऐसा होता है, लेकिन ज्यादातर का पैटर्न यही हो जाता है। ऐसे में दर्शक कुछ हटकर खोजते हैं, और वह उन्हें रियलिटी टीवी प्रदान करता है।”

हालाँकि रियलिटी शो की लोकप्रियता में तेजी आई है, लेकिन दीक्षा खुद इनमें ज़्यादा दिलचस्पी नहीं रखतीं। उनके शब्दों में, “मैं कभी रियलिटी शो की दीवानी नहीं रही। हाँ, डांस-आधारित शो से शायद मैं जुड़ पाऊँ, क्योंकि उसमें एक कला देखने को मिलती है,” उन्होंने मुस्कराकर कहा।

दीक्षा ने यह भी साझा किया कि फिलहाल उन्हें एक खास कारण से रियलिटी शो देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “मेरी बहुत प्यारी दोस्त आहना कुमरा हाल ही में शुरू हुए ‘राइज़ एंड फॉल’ शो का हिस्सा है। उसके लिए तो मुझे यह शो देखना ही पड़ेगा।”

अन्य समाचार