मुख्यपृष्ठनए समाचारदिशोम गुरु शिबू सोरेन का नेमरा गांव में प्रतिमा का अनावरण

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नेमरा गांव में प्रतिमा का अनावरण

-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्षेत्र की विकास के लिए दिया एक सौर पांच करोड़ का सौगात…पहली पुण्यतिथि पर लोगों का हुजूम उमड़ा

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड आंदोलन के महानायक और पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर राजधानी रांची से करीब साठ किलोमीटर की दूरी पर रामगढ़ जिले के नेमरा में श्रद्धा और भावनाओं का बड़ा जनसैलाब देखने को मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नेमरा के लुकैयाटांड़ स्थित सोना-सोबरन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दिशोम गुरु को नमन किया।प्रतिमा अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि एक पुत्र के रूप में आज का दिन उनके लिए बेहद पीड़ादायक और भावुक है, लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड और देश के आदिवासी, दलित, शोषित और वंचित समाज से जुड़ा हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि “गुरुजी ने अपना पूरा जीवन झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई में लगा दिया। उनका संघर्ष, त्याग और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे।”झारखंड आंदोलन के नायक को किया याद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन आज भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नेमरा और लुकैयाटांड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल बनेंगे, जहां लोग झारखंड आंदोलन के इतिहास और दिशोम गुरु के संघर्ष को याद करेंगे।आज का दिन केवल श्रद्धांजलि देने का नहीं बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है।वही इस कार्यक्रम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक उमाकांत रजक, कुमार जयमंगल सिंह, अमित महतो, ममता देवी, पूर्व मंत्री बेबी देवी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों ने पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया। वहीं आज मंगलवार को नेमरा में 105 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दिया।दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 105.2 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात भी दी। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर क्षेत्र का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है।

अन्य समाचार