मुख्यपृष्ठखेल‘क्या आप मुझसे प्यार करते हैं?.. बीवी ने पकड़ी धवन की ‘करतूत’!

‘क्या आप मुझसे प्यार करते हैं?.. बीवी ने पकड़ी धवन की ‘करतूत’!

शिखर धवन और रोहित शर्मा की दोस्ती तो क्रिकेट फैंस ने खूब देखी है, लेकिन अब धवन के घर से इस दोस्ती का एक मजेदार राज सामने आया है! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धवन की पत्नी सोफी शाइन उनसे पूछती हैं, ‘क्या आप मुझसे प्यार करते हैं?’ धवन भी तुरंत कहते हैं, ‘बिल्कुल!’ लेकिन असली ट्विस्ट तब आया, जब सोफी की नजर धवन के मोबाइल वॉलपेपर पर पड़ी। स्क्रीन पर कोई रोमांटिक तस्वीर नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के साथ धवन की फोटो चमक रही थी! बस फिर क्या था, सोफी ने पूछ ही लिया, ‘इनसे ज्यादा?’ धवन भी मुस्कुराते हुए बोले, ‘बिल्कुल, सबको पता है!’ अब भला ऐसी दोस्ती पर कौन न फिदा हो! रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने मैदान पर खूब धमाल मचाया है और दोनों की दोस्ती भी लंबे समय से सुर्खियों में रही है। धवन अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, जबकि रोहित वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं।

अन्य समाचार