मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकाठमांडू में डॉ. अंजना सिंह सेंगर “नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड” से हुईं सम्मानित

काठमांडू में डॉ. अंजना सिंह सेंगर “नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड” से हुईं सम्मानित

सोम मिश्रा “शिवम”

कल शाम पड़ोसी मुल्क नेपाल की राजधानी काठमांडू में वर्ल्ड ऑथर्स डे के अवसर पर आयोजित नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड समारोह में भारत की प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. अंजना सिंह सेंगर को उनके नवीन ग़ज़ल संग्रह “यादों की रियासत” के लिए “आउटस्टैंडिंग वुमन इन लिटरेचर ऑथर अवॉर्ड २०२५” से सम्मानित किया गया। इनफिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत और नेपाल के प्रख्यात लेखकों को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन दोनों देशों के बीच साहित्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को एक नई ऊँचाई देने का सार्थक प्रयास रहा।

डॉ. सेंगर को यह सम्मान नेपाल के पूर्व चीफ ऑफ़ द आर्मी स्टाफ गौरव शमशेर जंगबहादुर राणा एवं त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर तथा नेपाली मिलिट्री अकादमी के डीन डॉ. जीतेन्द्र ध्वज खांण द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि “यादों की रियासत” ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण इसी वर्ष जून माह में मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा विश्व हिंदी सचिवालय में किया गया था। डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने अपनी आठ वर्षों की साहित्य साधना में अब तक सात पुस्तकों का लेखन किया है और देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।

अन्य समाचार