मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई विश्वविद्यालय की डॉ. माधवी नरसाले को हिंदू अध्ययन केंद्र की उपनिदेशक...

मुंबई विश्वविद्यालय की डॉ. माधवी नरसाले को हिंदू अध्ययन केंद्र की उपनिदेशक पद पर पदोन्नति

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदू अध्ययन विभाग की सहायक प्राध्यापक तथा हिंदू अध्ययन केंद्र की उपनिदेशक डॉ. माधवी नरसाले को हाल ही में प्राध्यापक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
डॉ. नरसाले लंबे समय से विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन और संस्कृत विभाग से जुड़ी हुई हैं। विशेष रूप से, उन्होंने हिंदू अध्ययन के पूर्णकालिक पाठ्यक्रम की शुरुआत के लिए उपनिदेशक, हिंदू अध्ययन केंद्र के रूप में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनकी यह पहल शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुई है। संस्कृत और हिंदू धर्मशास्त्र के क्षेत्र में उनके गहन अनुसंधान तथा अध्यापन कार्य ने अनेक विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान की है। उनके अथक परिश्रम, शैक्षणिक दृष्टिकोण और संगठनात्मक नेतृत्व के कारण ही यह सफलता संभव हुई है। विद्यार्थियों और सहकर्मियों का मानना है कि डॉ. नरसाले की यह उपलब्धि न केवल मुंबई विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि समाज में भी भारतीय संस्कृति और शास्त्र परंपरा के प्रसार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इस पदोन्नति के अवसर पर डॉ. नरसाले को शैक्षणिक जगत और विद्यार्थियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

अन्य समाचार