मुख्यपृष्ठसमाचारअब हरदोई में ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश

अब हरदोई में ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश

-मीरा-भायंदर पुलिस को एक और सफलता

-करोड़ों के रसायन और निर्माण सामग्री बरामद

सुरेश गोलानी / भायंदर

तेलंगाना राज्य के संगारेड्डी जिले के पिचारगड़ी गांव में एक फार्म हाउस की आड़ में चल रहे मेफेड्रोन (एमडी) का पर्दाफाश करने के लगभग १५ दिनों के भीतर मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय से जुड़ी क्राइम ब्रांच यूनिट (जोन ४) ने उत्तर प्रदेश में इसी प्रकार के एक और कारखाने का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट ने पुलिस निरीक्षक प्रमोद बढ़ाख के नेतृत्व में १६ जून को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला गांव में चल रही एमडी नामक ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर बड़ी मात्रा में ड्रग्स के अलावा इसे बनाने में उपयोग होने वाले करोड़ों रुपए के नशीले रसायन और निर्माण सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ४ अप्रैल २०२६ को मीरा रोड के नया नगर इलाके में स्थित एक इमारत में फ़िरदौस कुरेशी नामक महिला के फ्लैट पर छापा मारकर २.६६ करोड़ मूल्य की १ किलो ३२४ ग्राम एमडी बरामद की थी। इस संबंध में फिरदौस और उसके पति अरबाज कुरेशी के खिलाफ नया नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था। तफ्तीश को जारी रखते हुए क्राइम ब्रांच यूनिट ने २९ मई को तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के पिचारगड़ी गांव में और १६ जून को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित संडीला गांव में चल रहे एमडी ड्रग पैâक्ट्री का पर्दाफाश किया।
३ माह तक चले ऑपरेशन में २० लोग गिरफ्तार
जब्त सामग्री की कुल कीमत २.०७ करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तस्लीम आरिफ रज्जाक उर्फ छुट्टन नामक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि लगभग तीन महीनों तक चले इस पूरे ऑपरेशन में ड्रग्स विक्रेताओं सहित एमडी निर्माण के आरोप में कुल २० लोगों को गिरफ्तार कर २२.७९ करोड़ रुपए के ड्रग्स और निर्माण सामग्री बरामद की है।

अन्य समाचार