मुख्यपृष्ठअपराधकर्नाटक पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व परीक्षा नियंत्रक ज्ञानेंद्र गंगवार के...

कर्नाटक पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व परीक्षा नियंत्रक ज्ञानेंद्र गंगवार के गांव के घर ईडी का छापा!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की परीक्षा में कथित पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं की जांच के बीच कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार का नाम चर्चा में है। यूपी में बरेली की नवाबगंज क्षेत्र के हिमकरपुर चमरुआ गांव में आईएएस के पैतृक घर पर रविवार को ईडी ने छापा मारा है। समाचार लिखने तक यहां ईडी की जांच जारी रही। ज्ञानेंद्र गंगवार कर्नाटक कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पहले केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात रह चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार वर्तमान में कर्नाटक के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में एमएसएमई निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर रविवार दोपहर यूपी 32 नंबर (लखनऊ) की गाड़ियों से कई अधिकारी पहुंचे, जिनके साथ पुलिस की एक बड़ी वैन भी थी।
कार्रवाई के दौरान आईएएस के परिजनों को घर से बाहर नहीं जाने दिया। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केपीएससी से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की है। ईडी ने पहले कर्नाटक और अहमदाबाद में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और ओएमआर शीट में हेरफेर जैसे आरोपों की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार