मुख्यपृष्ठनए समाचारआजाद मैदान परिसर में कचरे का साम्राज्य ... मनपा उपाय नहीं सिर्फ...

आजाद मैदान परिसर में कचरे का साम्राज्य … मनपा उपाय नहीं सिर्फ कर रही अपील!

८०० कर्मचारी भी नहीं कर पा रहे हैं सफाई
सामना संवाददाता / मुंबई
मराठा आरक्षण के लिए पिछले तीन दिनों से आजाद मैदान इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जमा होने के कारण इस इलाके में भारी मात्रा में कचरा पैâल गया है। मुंबई मनपा ने आजाद मैदान और पूरे इलाके में सफाई बनाए रखने के लिए लगभग ८०० सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इसके बावजूद कचरा का साम्राज्य बना हुआ है।
मुंबई मनपा ने एक बार फिर उन आरोपों का खंडन किया है कि मराठा आरक्षण के लिए आजाद मैदान में चल रहे विरोध प्रदर्शन में आए प्रदर्शनकारियों को कोई सुविधा नहीं दी गई। आजाद मैदान और पूरे इलाके में बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण इस इलाके में भारी मात्रा में कचरा जमा हो रहा है। खाली खाने के पैकेट, कागज, पानी की बोतलें जगह-जगह पड़ी हैं और मनपा ने इलाके की सफाई के लिए लगभग ८०० सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया है। मनपा के अधिकारियों ने बताया कि इन कर्मचारियों द्वारा लगातार सफााई की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों में नाराजगी
मनपा का दावा है कि प्रदर्शनकारियों को बड़ी संख्या में कचरा संग्रहण थैले वितरित किए जा रहे हैं। मनपा प्रदर्शनकारियों से कचरा थैली में रखने और उसे मनपा कर्मचारियों को सौंपने की अपील भी कर रहा है। वहीं शनिवार को प्रदर्शनकारी सोने, बैठने, खाने-पीने और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था न होने से नाराज हो गए थे।

अन्य समाचार