मुख्यपृष्ठनए समाचारबेवकूफ बना रही है फडणवीस सरकार... दावोस जाकर लोढ़ा, रहेजा और पंचशील...

बेवकूफ बना रही है फडणवीस सरकार… दावोस जाकर लोढ़ा, रहेजा और पंचशील के साथ बिजनेस डील?

सामना संवाददाता / मुंबई

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के पहले ही दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के लिए १४.५ लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर करने की शेखी बघारते हुए दावा किया कि इस निवेश से ३५ लाख नौकरियां सृजित होंगी। लेकिन उनकी लफ्फाजी सामने आ गई कि हजारों मील दूर दावोस जाकर फडणवीस ने मुंबई और महाराष्ट्र की कंपनियों के साथ समझौते किए। इनमें लोढ़ा, रहेजा, पंचशील और सुरजागढ़ इस्पात कंपनियां शामिल हैं।
दावोस में पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के साथ १९ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। लेकिन जिन कंपनियों ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, वे हैं लोढ़ा डेवलपर्स, के. रहेजा, अल्टा वैâपिटल पंचशील और सुरजागढ़ इस्पात। ये सभी कंपनियां मुंबई और महाराष्ट्र की हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इन कंपनियों के साथ समझौते करने के लिए ६,५३९ किलोमीटर की हवाई यात्रा करके दावोस पहुंचने का कारण क्या है? राज्य मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के पुत्र अभिषेक लोढ़ा की कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के साथ फडणवीस ने १ लाख करोड़ रुपए का सौदा किया है। यह सौदा आईटी और डेटा सेंटर क्षेत्र के लिए है। इस कंपनी का कार्यालय वर्धमान चैंबर, हॉर्निमन सर्कल, फोर्ट में स्थित है, जो मंत्रालय से २.६ किलोमीटर दूर है।

अन्य समाचार